Sports News: अगर आपको लगता है कि फीफा वर्ल्ड कप का जश्न सिर्फ कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका तक ही छाया है तो जरा फिर से सोचिए। हजारों किलोमीटर दूर भारत की फुटबॉल राजधानी कहे जाने वाले शहर कोलकाता की फुलबागान लेन का नजारा इन दिनों कुछ अलग ही नजर आता है। Sports News:
Read Also: PM मोदी और UAE के राष्ट्रपति अल नाहयान ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की
यहां अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार की बड़ी बड़ी पेंटिंग छाई हुई हैं वहीं सड़कों के किनारे और छतों पर अर्जेंटीना, ब्राजील, पुर्तगाल और फुटबॉल खेलने वाले दूसरे देशों के झंडे लहरा रहे हैं। Sports News:
Read Also: CM नायब सिंह सैनी ने स्थित संत कबीर कुटीर में महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित
ये बदलाव साफ तौर पर दिखाई देता है।कभी राजनीतिक नारों और इश्तेहारों से भरी दीवारों पर अब नई रंगत दिखाई देती हैं। इन पर अब दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और विश्वकप से जुड़ी तस्वीरें दिखाई देती हैं।वर्ल्ड कप भले ही 11 जून को शुरू हुआ हो लेकिन कोलकाता में इसका जश्न पहले से ही शुरू हो गया था।यहां फुटबॉल महज एक खेल नहीं और वर्ल्ड कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है।ये एक मिला जुला जश्न है जिसे हर गली-मोहल्ले में हर मैच से पहले और बाद में पूरी रंगत से मनाया जाता है। Sports News:
कोलकाता में अर्जेंटीना के समर्थकों ने अल्जीरिया पर 3-0 की जीत के बाद लियोनेल मेस्सी की ऐतिहासिक विश्व कप हैट्रिक का जश्न मनाया। उन्होंने नारे लगाए, खुशी मनाई और मौजूदा चैंपियन के खिताब बचाने की संभावनाओं पर फिर से भरोसा जताया।
मैच से पहले, अर्जेंटीना के एक स्थानीय प्रशंसक क्लब के सदस्य ‘अरुणाचल संघ’ में एक खास यज्ञ और पूजा के लिए इकट्ठा हुए। उन्होंने अर्जेंटीना की टीम के लिए आशीर्वाद मांगा और विश्व कप अभियान में उनकी सफलता की कामना की।अर्जेंटीना की जर्सी पहने, झंडे लहराते और बैनर दिखाते हुए प्रशंसक ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया और फिर ग्रुप-स्टेज के पहले मैच की लाइव स्क्रीनिंग देखने के लिए इकट्ठा हुए।
