Haryana Politics: हरियाणा में नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Haryana Politics:

Haryana Politics: हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ले ली है।शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए। शपथ ग्रहण में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अलावा एनडीए शासित करीब 18 राज्यों के CM और डिप्टी CM भी शामिल रहे।

Read Also: हरियाणा में BJP सरकार: पंचकूला में आज होगी नायब सिंह सैनी की ताजपोशी, ये है संभावित मंत्रिमंडल

मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।इनमे सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं।वही जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।नायब कैबिनेट में बनाए गए मंत्रियों में वरिष्ठ बीजेपी नेता अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली सरकार में डिप्टी स्पीकर रहे है।मंत्री बनाये गए नए चेहरों में डॉ अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं।

Read Also: अमेरिका में कोई भी बने राष्ट्रपति, भारत से मिलकर ही आगे बढ़ना होगा !

वही बीजेपी ने हरियाणा में यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला नहीं अपनाया है।हालांकि पहले डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा आई थी लेकिन इससे गुटबाजी को बढ़ावा मिलने का अंदेशा था,ऐसे में बीजेपी ने राज्य में डिप्टी सीएम बनाने का फैसला बदल दिया।नायब सैनी का बतौर मुख्यमंत्री ये दूसरा कार्यकाल है पहले कार्यकाल में अल्पकालीन मुख्यमंत्री बने नायब सैनी कई चुनौतियों से जुझते नजर आए है लेकिन अब दूसरे कार्यकाल में उनके पास काम करने का पूरा मौका होगा ऐसे में उनके कामकाज पर अब तमाम निगाहें रहने वाली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *