Haryana Politics: नूंह में आयोजित कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी का संबोधन

Haryana Politics

Haryana Politics: सोहना तावडू विकसित जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत। CM ने सर्वप्रथम प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। CM सैनी ने जमसभा को संबोधित करते हुए सोहना विकास के लिए की बड़े ऐलान किए। Haryana Politics

CM सैनी ने कहा कि आज 47 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 16 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 21 करोड़ 77 लाख 25 हज़ार रुपए की लागत के 11 उद्घाटन हुए।

Read Also: Cricket And Culture: देश भर में महाशिवरात्रि के मौके पर टीम इंडिया की जीत के लिए की प्रार्थना, हवन-पूजा का दौर जारी

इसके साथ CM सैनी ने बताया कि 25 करोड़ 58 लाख 58 हजार रुपये की लागत के 5 विकास कार्यों के शिलान्यास भी है शामिल। इस क्षेत्र में विकास कार्यों की 62 घोषणाओं में से 49 घोषणाओं को पूरा किया गया। हरियाणा को विकसित बनाने में प्रदेश में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई।

CM सैनी ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के 17 जिलों में कैंसर डे पर केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इंफ्रस्ट्रक्टर पर बात करते हुए CM सैनी बोले कि नूंह से सोहना तावडू बाईपास का काम भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। भूमि उपलब्धता पर पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस बनवाया जाएगा। Haryana Politics

Read Also: Sleep Healthy: खर्राटों से परेशान…..उपाय हैं आसान, जानें क्या करें ?

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर के निर्माण की भी घोषणा की। तावडू के गांव हसनपुर में सामुदायिक केंद्र का भी निर्माण करवाया जाएगा । तावडू में भूमि उपलब्धता पर नए बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा और सोहना में भी बनाई जाएगी नई अनाज मंडी। Haryana Politics

सोहना के विकास के लिए सोहना विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का आवश्यकता अनुसार रखरखाव करवाया जाएगा। गांव के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड रुपए देने की भी घोषणा की। नाबार्ड और PMGSY की सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि की स्वीकृत। Haryana Politics

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *