बेहतर लिगांनुपात में जिला के 30 गांव बने पहचान, 22 गांव पिछड़े

Haryana state Sex ratio, बेहतर लिगांनुपात में जिला के 30 गांव बने पहचान, 22 ...

अंकित ठाकुर – लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी। जिला के 22 गांव ऐसे हैं जिन्होंने जिला भिवानी का नाम खराब किया तो वहीं 30 गांव ऐसे भी जिन्होंने मान बढ़ाया है।बिगड़ते लिगांनुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती दिखाई दे रही हैं।जिन गाँवों में बिगड़ता लिगांनुपात है वहां जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं पर मोनिटरिंग की जा रही है।यह कहना है भिवानी सीएमओ रघुबीर शांडिल्य का।ताकि सेक्स रेशो को सुधारा जा सके।उनका कहना था कि जिन गांवों में बेहतर लिंगानुपात है उन गांवो डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बेहतर लिंगानुपात वाले इन 30 गांव में प्रति एक लड़कों पर लड़कियों की संख्या एक हज़ार से अधिक है।उन्होंने बताया कि गांव बागनवाला में तो एक लड़कों पर 1765 बेटियां हैं तो वही गांव खरकड़ी में प्रति एक हजार लड़कों पर 1667 बेटियां हैं। इनके अलावा सिढाण और साल्हेवाला में भी प्रति एक लड़कों के पीछे बेटियों की संख्या 1500 के पार है। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में बेहतर रहे गांव को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग बेहतर रहे गांव को डेढ़ लाख रुपए की राशि से सम्मानित करेगा। यह राशि गांव की बेटियों को भी दी जाएगी।

 

Read also – हरियाणा की जनता को न्याय दिलाने के लिए होगी इनेलो की पदयात्रा !

बिगड़े लिंगानुपात वाले गांवों के बारे में बताते हुए कहा कि 22 गांव ऐसे हैं। जहां प्रति एक लड़कों पर 700 से भी कम लड़कियां हैं। कुछ जगह बेटों से अधिक संख्या में भी बेटियां नहीं है। इनमें ज्यादातर राजस्थान के साथ सटे लोहारू, सिवानी के गांव हैं। उन्होंने कहा कि कयास है कि इन गांव का लिंगानुपात बिगड़ा है अब इन गांव पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी है। सीएमओ ने बताया कि यहां गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात के खेल का खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके। इस कार्य में आशा वर्कर, एनजीओ की मदद ली जाएगी। वहां लिंगानुपात सुधारने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Haryana state Sex ratio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *