रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, जानिए पूरा माजरा

Ravneet Singh Bittu on Rahul Gandhi:

Ravneet Singh Bittu on Rahul Gandhi:  केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को आतंकवादी इसलिए कहा क्योंकि वे खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की बोली बोल रहे हैं।रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि किसी को आतंकवादी तब कहा जाता है जब उसे आतंकवादियों का समर्थन मिला हो और वो आतंकियों को बढ़ावा देता हो।

Read Also: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पुलिस से मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपित गिरफ्तार

रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय राज्य मंत्री – रवनीत सिंह बिट्टू बोलते है कि देखो खरगे साहब आतंकवादी किसको कहा जाता हैस जो आतंकवादी की बात का समर्थन करे, जो आतंकवाद को प्रमोट करें। मेरा मतलब आतंकवादी कहने का ये है कि जब पन्नू और राहुल गांधी एक दूसरे की बात एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं, एक-दूसरे की वाह-वाह कर रहे हैं तो और क्या होगा जी और उसे क्या कहा जाएगा ये बताओ? राहुल जी पन्नू वाली बात बोल रहे हैं पन्नू जी राहुल वाली बात बोल रहे हैं, तो इसमें फर्क कहां रह जाता है? खरगे साहब, ये बात पर आप अपनी स्थिति और कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करें।”

Read Also: आप भी खाते हैं खाने में भर-भर कर नमक तो हो जाएं सावधान! वरना खो सकते है अपनी जान

कांग्रेस ने किया पदर्शन- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से की गई हालिया टिप्पणी की निंदा करते हुए युवा कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया ।

(Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *