दिल्ली दंगे भड़काने के आरोपी शरजील इमाम पर सुनवाई टली, वीडियो की जांच में खुलासा !

दिल्ली हिंसा के दौरान दंगे भड़काने के आरोपी और जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम पर आज होने वाली सुनवाई अगले तीन दिनों के लिए टाल दी गई है। दिल्ली के साकेत कोर्ट में अगली सुनवाई अब 13 अगस्त को होगी । आज यानी सोमवार को शरजील को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होना था, लेकिन गुवाहटी में शारजील के क्वारंटीन होने के कारण वो पेश नहीं हो सका।

बता दें शरजील इस समय गुवाहाटी की जेल में क्वारंटीन है। जिस कारण वो कोर्ट में पेश नहीं हो सकता। इसलिए सोमवार को साकेत कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई को 3 तीन दिन के लिए टाल दिया है। दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

वीडियो की जांच में दोषी पाया गया शरजील

पुलिस ने बताया कि भड़काऊ भाषण वाली वीडियो और शरजील का वॉयस सैंपल फोरेंसिक रिपोर्ट में मैच हो गया है। आप को बता दें कि दंगों के दौरान पुलिस के शरजील के कई ऐसे वीडियो हाथ लगे थी जिसमें वो लोगों को भड़काने के लिए भाषण दे रहा था। ये वीडियो जामिया हिंसा के पहले यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर के हैं।

Also Read- Brazil में Corona से मरने वालों की संख्या हुई 1 लाख के पार

इसके साथ ही दूसरी वीडियो में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाहर खड़े होकर देश के टुकड़े करने की बातें कर रहा था। इन सभी वीडियो की वॉइस को जब शरजील के वॉइस सैम्पल से मैच किया गया तो वो पूरी तरह मैच हो गई. बता दें कि क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से परमिशन लेने के बाद CFSL लैब में शरजील का वॉइस सैम्पल लिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *