पाकिस्तान- पेशावर के एक मदरसे में भीषण ब्लास्ट, करीब 7 की मौत और 70 से अधिक घायल

इस्लामाबाद– पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक मदरसे में मंगलवार को एक भीषण विस्फोट हुआ है। इस धमाके में ताजा समाचार तक 7 लोग मारे गए हैं जबकि 70 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। ये मदरसा पेशावर की दिर कॉलोनी (Dir Colony) के पास स्थित बताया जा रहा है। धमाके की वजह क्या है इसकी जांच अभी की जा रही है, शुरूआती जांच में IED ब्लास्ट होने का शक जताया गया है। वहीं घायलों में अधिकांश 19 बच्चे बताए जा रहे हैं।


पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया डॉन के मुताबिक, पेशावर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SSP) मंसूर अमन ने बताया कि धमाके की वजह नहीं पता लग पायी है लेकिन शुरुआती जांच में इसके गैस एक्स्प्लोशन होने के सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि 70 से ज्यादा घायल लाए गए हैं जिनमें बच्चे अधिक हैं। कुछ बच्चों की हालत काफी गंभीर भी है।

वहीं मंसूर ने ये भी बताया कि शुरुआती जांच में ये एक IED ब्लास्ट जैसा नज़र आ रहा है जिसे करीब 5 किलो एक्सप्लोसिव के इस्तेमाल से अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे इलाके और मदरसे में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि जब धमाका हुआ तब मदरसे में बच्चों की कुरान की कक्षा चल रही थी। कोई अनजान व्यक्ति मदरसे में एक बैग रख गया था। घायलों में मदरसे के कई टीचर भी शामिल हैं।

Also Read- 2050 तक जीरो कार्बन एमिशन हासिल कर लेगा जापान

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पेशावर में 16 दिसंबर 2014 को एक आर्मी स्कूल पर बंदूकधारी आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 132 बच्चों की तकरीबन मौत हो गई थी। इस हमले में सात तालिबानी आतंकी स्कूल के पिछले दरवाजे से घुसे थे। इन आतंकियों ने मासूमों पर उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। इसके बाद आतंकी एक-एक क्लासरूम में घुसकर फायरिंग करने लगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *