ईडी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई टली, अब 27 फरवरी को होगी

Hemant Soren- झारखंड हाई कोर्ट ने सोमवार को हेमंत सोरेने की तरफ से अपनी गिरफ्तारी को लेकर ईडी के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई 27 फरवरी तक के लिए टाल दी है।हाईकोर्ट उस दिन फिर याचिका पर सुनवाई करेगी। कोर्ट ने ईडी को भी अपना पूरा जवाब दाखिल करने को कहा है।

वकील राजीव रंजन ने कहा कि कोर्ट ने आज संशोधन आवेदन की अनुमति दे दी है और ईडी को एक कंसोलिडेटि़ड जवाब देने का निर्देश दिया है। हमारी मुख्य चिंता और संशोधन के आधार और उसके बाद के संशोधनों के लिए ईडी को एक कंसोलिडेट जवाब दाखिल करना होगा।हाई कोर्ट ने पांच फरवरी को सोरेन की याचिका पर ईडी को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था।सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

Read also – तलाक के बाद भी दिखते है एक साथ, सवाल पूछने पर दिये ये मजेदार जवाब

वकील राजीव रंजन ने कहा कि हम लोग की तरफ से जो अमेंडमेंट एप्लीकेशन फाइल हुआ था, पिटीशनर की तरफ से फाइल हुआ था जो आवेदन में बाद की घटनाओं को हमने अवैध गिरफ्तारी कहा था और उसके बाद की जो कार्रवाई था। उसको हमने चुनौती दी थी

उस अमेंडमेंट एप्लीकेशन को कोर्ट ने आज अनुमति दे दी है और ईडी को एक कंसोलिडेट जवाब देने के लिए कहा गया है। हमारी मुख्य चिंता और संशोधन के आधार, और बाद के संशोधनों के लिए ईडी को एक कंसोलिडेट जवाब दाखिल करना है और कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 27 तारीख दी है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *