Hima Das : भारतीय उड़नपरी हिमा दास को नाडा ने डोपिंग के आरोप से किया बरी

Hima Das News:

Hima Das News: भारत की स्टार धाविका हिमा दास को नाडा के डोपिंग रोधी अपील पैनल (एडीएपी) से मंजूरी मिल गई है, जिसने उन्हें 12 महीनों में तीन बार ठिकाने की जानकारी नहीं देने की वजह से लगे डोपिंग के आरोपों से बरी कर दिया है।24 साल की हिमा को पिछले साल राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी
(नाडा) ने 12 महीनों के दौरान तीन बार अपने ठिकाने की जानकारी न देने की वजह से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

Read Also: BJP ने जातिगत राजनीति के कारण हरियाणा में चुनाव जीता: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

हालांकि, मार्च में सुनवाई के बाद डोपिंग निरोधक अनुशासन पैनल (एडीडीपी) ने उन्हें बरी कर दिया था।वे 30 अप्रैल को बेंगलुरू में इंडियन ग्रां प्री वन में 200 मीटर दौड़ में लौटीं।चार सितंबर के फैसले में एंटी-डोपिंग अपील पैनल ने अनुशासनात्मक पैनल के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें उन्हें डोपिंग के आरोपों से बरी कर दिया गया था।

Read Also: रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने मुंबई के NCPA पहुंचे कई कारोबारी और राजनेता

नाडा की वेबसाइट पर एडीएपी के फैसले पर नवीनतम अपडेट में कहा गया है, “एडीडीपी के आदेश को बरकरार रखा गया है। एथलीट को डोपिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *