कारगिल युद्ध में दुश्मनों को सूबेदार संजय कुमार ने ऐसे चटाई थी धूल, सरकार ने दिया परमवीर चक्र सम्मान

Himchal News

Himchal News: परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार की मां भाग देवी की आवाज बेटे की बहादुरी का किस्सा सुनाते हुए भर्रा उठती है।सूबेदार मेजर संजय कुमार हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के छोटे से गांव कलोल बकाइन के रहने वाले हैं। Himchal News:

Read also- CM पिनाराई विजयन ने केंद्र पर निशाना साधते हुए गणतंत्र दिवस पर एकता का किया आह्वान

कारगिल युद्ध के दौरान, उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाली और भारी किलेबंदी वाली दुश्मन की चौकियों पर कब्जा करने के साहसी अभियान की अगुवाई की। साधारण परिवार में जन्मे, अनुशासन और देशभक्ति की गहरी भावना से ओतप्रोत संजय कुमार ने सेना में भर्ती होकर अपना सपना साकार किया था।Himchal News

असाधारण वीरता के लिए उन्हें भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार,परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।Himchal News:

Read also- कानपुर देहात में 500 रुपये के विवाद में शिक्षक ने की छात्र की हत्या

आज उनके गांव में एक सड़क और एक पॉलिटेक्निक कॉलेज उनकी वीरता के सम्मान में खड़े हैं। ये आने वाली पीढ़ियों को उनकी बहादुरी की याद दिलाते रहेंगे।नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में पीवीसी संजय कुमार ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ उनके परिवार, संगी-साथी और पूरे देश का सिर फख्र से ऊंचा हो गया।Himchal News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *