हिमाचल में पर्यटन, हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए शिमला से हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत

Himachal Pradesh: Helicopter services launched from Shimla to boost tourism and air connectivity in Himachal

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में संजौली हेलीपोर्ट पर बुधवार को हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की, जिसे राज्य में हवाई संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

इसके साथ ही संजौली हेलीपोर्ट से कुल्लू में स्थित भुंटर हवाई अड्डे और रेकोंग पेयो में स्थित आईटीबीपी हेलीपैड तक के लिए दैनिक हेलीकॉप्टर उड़ान सेवाओं की शुरुआत हो गई। इसके अतिरिक्त सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को चंडीगढ़ और संजौली हेलीपोर्ट के बीच भी हेलीकॉप्टर उड़ानों का संचालन किया जाएगा। संजौली से कुल्लू के बीच यात्रा का किराया प्रति यात्री 3,500 रुपये जबकि संजौली से रेकोंग पेयो के बीच 4,000 रुपये है।  Himachal PradeshHimachal Pradesh 

Read Also: राजस्थान और हिमाचल में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इसके अलावा संजौली से चंडीगढ़ तक का किराया 3,169 रुपये तय किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संजौली–रामपुर–रेकोंग पियो और संजौली–मनाली (एसएएसई हेलीपैड) मार्गों पर भी जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा, इन मार्गों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की मंजूरी के लिए प्रस्ताव पहले ही नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजे जा चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *