AAP सांसद संजय सिंह द्वारा ‘तिरंगा शाखा’ के तहत हिंडन नदी में सफाई की अगुवाई

संजय सिंह

गाजियाबाद में आज आम आदमी पार्टी द्वारा ‘तिरंगा शाखा’ के तहत स्वच्छ भारत, स्वच्छ नदियां इसी क्रम में सांसद संजय सिंह जी की अगुवाई में गाजियाबाद के हिंडन नदी के छठ पूजा घाट को सामूहिक श्रम के माध्यम से सफाई करने का कार्य किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए l

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह गाजियाबाद के हिंडन नदी में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, इस दौरान वे गंदे पानी में घुसकर जलकुंभी घास निकालते हुए नज़र आए तथा उनके साथ झंडा यात्रा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि नमामि गंगे और नदियों की सफाई के नाम पर बीजेपी ने खेल कर दिया और नदियों की हालत दयनीय बनी हुई है, यहां भी किस तरह से बदबू आ रही है जलकुंभी घास नदी में फंसी हुई है। यह धार्मिक छठ घाट है। जब यहां की हालत इस तरह की है तो आगे अंदाजा लगा सकते हैं। बीजेपी के भ्रष्टाचार का यह मात्र एक नमूना है l

Read also: गोहाना के सब्जी विक्रेताओं में रोष, खुले धुप में सब्जियां बेचने को मजबूर

संजय सिंह ने कहा कि जब हमने सफाई की तो उसका परिणाम भी सामने आया है। सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सफाई अभियान को आगे निरंतर रखने का प्रण लिया है। सांसद संजय सिंह जी ने कहा कि लगातार प्रयास से हिंडन नदी स्वच्छ ना हो, ऐसा संभव नहीं है।सत्ता में बैठी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंगा यमुना जैसी नदियों को साफ करने के लिए नारे तो लगाए परंतु नदियों की सफाई पर कोई काम नहीं हुआ बल्कि उनके सफाई के बजट को वो डकार गई। हमने ‘तिरंगा शाखा’ के तहत महापुरुषों के बारे में, राष्ट्रभक्ति के बारे में और नदियों की सफाई का अभियान चलाया है।

अगर सरकार अपना कार्य बखूबी करती तो विपक्ष को आज नदियों को साफ करने का अभियान ही नहीं चलाना पड़ता। अब आम आदमी पार्टी इस कार्य को ईमानदारी से निभाते हुए जनता को बताएगी स्वच्छ भारत के नारे से नदियां साफ़ नहीं होती बल्कि उस पर काम करके सफाई अभियान की टीम बनाकर सफाई का अभियान पूरा होता है। समाज में बहुत सारे व्यक्ति ऐसे होंगे जो इस तरीके का श्रमदान करना चाहते हैं वो आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा जो एक ऐसा ही मंच है वहां पर आप जुड़ सकते हैं l

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *