हरियाणा में हो गया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM सैनी ने अपने पास रखे 12 विभाग

Haryana News: 

Haryana News:  हरियाणा सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त सहित प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि अनिल विज को एनर्जी और परिवहन विभाग मिले हैं।रविवार को राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद मंत्रिपरिषद को विभागों का आवंटन किया गया।सैनी 12 विभागों को संभालेंगे।

Read also-पुरानी रंजिश के चलते बाप- बेटे को गोली से भुनकर उतारा मौत के घाट

राव नरबीर सिंह को मिला उद्योग और वाणिज्य.. मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए गृह विभाग संभालने वाले विज को अब ऊर्जा और परिवहन के अलावा श्रम विभाग का भी प्रभार दिया गया है।राव नरबीर सिंह को उद्योग और वाणिज्य, पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि महिपाल ढांडा को स्कूल शिक्षा विभाग मिला है।विपुल गोयल को राजस्व और आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि अरविंद शर्मा जेल और सहकारिता विभाग संभालेंगे।

कृष्ण  बेदी को मिला अधिकारिता और अनुसूचित विभाग-  श्याम सिंह राणा कृषि और किसान कल्याण विभाग संभालेंगे, जबकि रणबीर गंगवा सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग संभालेंगे।कृष्ण कुमार बेदी के पास सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हैं, जबकि महिला और बाल विकास विभाग श्रुति चौधरी संभालेंगी।कृष्ण लाल पंवार को विकास और पंचायत, और खान और भूविज्ञान विभाग आवंटित किए गए हैं।

Read also-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

दूसरी बार बने हरियाणा के CM – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि राज्य मंत्री गौरव गौतम (स्वतंत्र प्रभार) युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता तथा खेल विभाग संभालेंगे।सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में भव्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के कई नेता और राज्य भर से हजारों लोग शामिल हुए थे।पांच अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीती थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *