BJP: संजय भाटिया ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर किया पलटवार

BJP सांसद संजय भाटिया ने पार्टी की आज होने वाली केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के टलने की जानकारी देते हुए कहा है कि केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की 8 मार्च को होने वाली मीटिंग अब 10 मार्च को होगी। इसके साथ ही उन्होंने दीपेंद्र हुडडा के दिए बयान को लेकर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सियासी हमला भी बोला है।

आपको बता दें, चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में अब सियासी बयानबाजी और ज्यादा तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं BJP सांसद संजय भाटिया के करनाल में दौरे और सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। संजय भाटिया ने BJP की केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक टलने पर कहा कि जो बैठक 8 मार्च यानी आज होनी थी वो अब 10 मार्च को होगी। वहीं दूसरी तरफ दीपेंद्र हुड्डा का एक बयान सामने आया है उस पर भी संजय भाटिया ने पलटवार किया है।

Read Also: Mission 2024: लोकसभा की चुनावी जंग को तैयार हरियाणा यूथ कांग्रेस ब्रिगेड, महासम्मेलन से क्या बनेगा काम ?  

भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिखाते हैं कांग्रेस में बदमाशी – BJP सांसद संजय भाटिया

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि BJP में ये तो पता नहीं किस उम्मीदवार को टिकट मिलेगा वो काम क्या करेंगे ? इस पर संजय भाटिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यही तो लोकतंत्र है, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बेटा लोकसभा चुनाव हार गया तो उन्होंने जिद कर ली, उनका बेटा राज्यसभा में जाएगा। ये तो कांग्रेस में उनकी बदमाशी है। जिस किसी का भी नाम BJP से आ जाएगा, वही चुनाव लड़ेगा और इसे ही लोकतंत्र कहते हैं।

Read Also: Delhi News: राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस लॉन्च, एक क्लिक पर मिलेगी सहकारी क्षेत्र की सभी जानकारी

इसके अलावा किसानों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों के लिए दिल्ली खुला है, वो बिना ट्रैक्टर के जा सकते हैं, लेकिन किसान आंदोलन में किसानों के रूप में कोई और ही आंदोलन में शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *