विवादित IAS पूजा खेडकर की मां को बंदूक दिखाकर धौंस जमाना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Trainee IAS officer Pooja Khedkar:

Trainee IAS officer Pooja Khedkar: विवादों में घिरी ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां का कथित तौर पर बंदूक लहराने का वीडियो सामने आया।पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।

Read also-अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख खान से मिले जॉन सीना, SRK के साथ फोटो शेयर कर कह दी बड़ी बात

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने रविवार को आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को उनकी बंदूक का लाइसेंस रद्द करने के मामले में नोटिस जारी कर दिया है।नोटिस में लिखा है, भले ही आपको सेल्फ डिफेंस के लिए लाइसेंसी पिस्तौल दिया गया हो, लेकिन आप पर उसका का गलत इस्तेमाल करने का आपराधिक आरोप लगाया गया है। आपके गैरजिम्मेदाराना कामों की वजह से परिवार के साथ-साथ और लोगों पर खतरे की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Read also-राम मनोहर लोहिया नेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, छात्रों को कही ये बात

जानें क्या है मामला –  पुलिस ने नोटिस जारी करने के 10 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है।ये कार्रवाई खेडकर की मां मनोरमा दिलीप खेडकर के वीडियो के वायरल होने के बाद की गई है।वीडियो में पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर अपने सुरक्षा गार्डों के साथ और पड़ोसियों के साथ बहस करती नजर आ रही हैं। मनोरमा खेडकर को हाथ में पिस्तौल लिए एक शख्स पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मनोरमा उनके पास जाती है और उस पर बंदूक तान देती हैं।

 पुलिस ने जब्त की ऑडी कार- पूजा खेडकर के पास सेल्फ डिफेंस वेपन्स लाइसेंस सी पीएनजी/263/2000 के तहत 25 बोर की वेबली एंड स्कॉट पिस्तौल नंबर 144764 है।इससे पहले पुलिस कथित तौर पर अवैध रूप से लाल बत्ती लगाने के लिए पूजा खेडकर की ऑडी कार को जब्त कर लिया है।पूजा की मां के खिलाफ पुणे ग्रामीण जिले के पुलिस स्टेशन पौड में धारा 323,504,506,143,144,147,148,149 आर्म एक्ट 3(25) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *