Sports News: महिला टीम पर पैसों की बारिश, BCCI ने किया 51 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि का ऐलान

ICC

ICC: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एकदिवसीय विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वैश्विक ट्रॉफी जीती।ICC 

Read Also: Delhi News: CM कार्यालय के लेटरहेड की जालसाजी कर गरीब मरीजों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सैकिया ने सोमवार को पीटीआई को बताया, ‘‘ बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा। इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं।’’ICC 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीता और इतिहास रच दिया। इस जीत ने देश की खेल उपलब्धियों के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया।ICC

Read Also: AQI: गैस चैंबर बनी दिल्ली, वायु गुणवत्ता बदतर होने से सांस लेना हुआ मुश्किल

21 साल शेफाली वर्मा पिछले हफ्ते तक रिजर्व खिलाड़ियों में भी नहीं थीं। उन्होंने भारत के सात विकेट पर 298 रन के स्कोर में 87 रन बनाकर शानदार योगदान दिया। साथ ही खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रोटियाज महिलाओं को 246 रनों पर रोकने के लिए कुछ महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। अनुभवी दीप्ति शर्मा (5/39) और युवा श्री चरणी (1/48) ने भी भारी दबाव में अच्छा योगदान दिया और देश में महिला क्रिकेट के लिए सबसे यादगार दिन की शुरुआत की। अगर 25 जून, 1983 भारतीय पुरुष क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था, जब कपिल देव की टीम ने लॉर्ड्स में ताकतवर वेस्टइंडीज को हराया था, तो दो नवंबर, 2025 महिला क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण क्षण बन गया।ICC 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *