(अजय पाल):आजकल मोबाइल फोन में रील बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी कई घंटों तक मोबाइल फोन पर गेम खेलते रहते है।ऐसे में उनकी आंखों की रोशनी कम होने का खतरा बढ़ जाता है.आपने देखा भी होगा कि आजकल छोटी उम्र में ही बच्चों के चश्मा लग जाता है. कई कारण है जो आंखों की रोशनी के कम होने के हो सकते है।आंखों की रोशनी कम होने पर कई बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है.ऐसे में पेरेंट्स को आंखों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए. इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएगे कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए आइए जानते है
Read also-पीएम मोदी 12 अक्टूबर को करेंगे पिथौरागढ़ का दौरा, तैयारियां हुई पूरी
1.हरी पत्तेदार सब्जियों –आंखों की रोशनी बढ़ाने के आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जी जैसे पालक,साग, बथुआ और ब्रोकली का प्रतिदिन सेवन करे । डाइट में इन्हें शामिल करके आंखों की रोशनी को तेज कर सकते हैं।
2.मछली का सेवन- मछली खाना आंखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है. टूना, सैल्मन, ट्राउट और हिलसा आदि मछली खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है.आप मछली के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
3.नट्स – आंख का रोशनी बढ़ाने में नट्स बहुत कारगार है आप नाश्ते के समय काजू, बादाम, अखरोट और मूंगफली आदि नट्स को शामिल करने से भी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं.
4.स्क्रीन से बनाएं दूरी -जितना संभव हो कंप्यूटर स्क्रीन और मोबाइल फोन से दूर रहें.घंटों तक सोशल मीडिया पर टाइम स्पेंड करने से आंखों पर प्रभाव पड़ता है।
5.आंखों की एक्सरसाइज करे – आंखों की एक्सरसाइज करने से भी आराम मिलता .आप आंखों को झपकाने से भी आंखों का ध्यान रख सकते है. अगर आप लैपटॉप पर काम कर रहे हैं आंखों को बीच बीच में झपकाते रहे ऐसा करने से आंख कमजोर नहीं होंगी ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

