उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी उत्‍तराखंड के नए सीएम बन गए हैं। अब धामी उत्तराखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर चुके हैं। इससे पहले उन्‍हें बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में शनिवार को चुना गया था।

 

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के विधायक पुष्‍कर सिंह धामी ने तीरथ सिंह रावत की जगह ली जिन्होंने शुक्रवार रात इस्तीफा दे दिया था।

 

विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के तुरंत बाद धामी ने उन पर विश्वास करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वह सभी के सहयोग से आने वाली चुनौतियों से निपटेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने धामी के चुनाव की घोषणा की।

 

उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *