Sports: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की बढ़त बरकरार, कप्तान बुमराह ने झटके 5 विकेट

Border-Gavaskar Trophy:

Border-Gavaskar Trophy: पर्थ में चल रहे पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर आउट कर पहली पारी में 46 रन की बढ़त बना ली है। कप्तान जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया नहीं टिक पाया।दूसरे दिन के मैच में बुमराह ने 11वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। उन्होंने 30 रन देकर पांच विकेट लिए। बुमराह ने ‘सेना’, यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया देशों के समूह में सातवीं बार पांच विकेट लिए हैं। उनसे पहले ये मुकाम सिर्फ कपिल देव ने हासिल किया था।

Read also- उपचुनाव में INDIA गठबंधन की हार देख केशव प्रसाद मौर्य ने ली चुटकी, सूबे में गरमाई सियासत

बुमराह का चला जादू-  कप्तान रोहित शर्मा पितृत्व अवकाश पर हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में बुमराह भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी को पवेलियन भेज दिया। एलेक्स तेज रफ्तार से रन बना रहे थे।बुमराह ने अराउंड द स्टंप आके गेंद को अंदर की ओर पटका। गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर निकली और कैरी ने कैच दे दिया।जसप्रीत बुमराह ने 30 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने दो और हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए।

Read also- Politics: राजस्थान विधानसभा उप-चुनाव: शुरुआती रुझान में बीजेपी तीन सीट पर आगे

 हर्षित राणा ने बनाई बढ़त-  हर्षित राणा की शुरुआत 2022 आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए नेट गेंदबाज के रूप में हुई थी। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल का खिताब दिलाने में उनका अहम योगदान रहा। टीम इंडिया में शामिल होने के बाद पर्थ में पहले ही मैच में उन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट लिए और अपनी शानदार छाप छोड़ी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *