कोरोना वायरस के 2338 नए केस आए, 19 मरीजों की मौत

COVID-19 : कोरोना वायरस के 2338 नए केस आए, 19 मरीजों की मौत, covid news

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 2,338 नए COVID-19 मामले दर्ज किए जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 4,31,58,087 हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 17,883 हो गई। कोरोना के कारण 19 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,630 हो गई।

मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है और COVID-19 रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत थी। 24 घंटे में भारत के सक्रिय केसलोएड में 185 की वृद्धि हुई। आंकड़ों से पता चलता है कि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.64 प्रतिशत थी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.61 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

COVID-19 का पता लगाने के लिए अब तक कुल 85.04 करोड़ टेस्‍ट किए गए हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 3,63,883 टेस्‍ट किए गए। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,15,574 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अब तक कुल 193.45 करोड़ से ज्‍यादा वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

 

Read Also आज दोपहर 12 बजे होगा मूसेवाला का अंतिम संस्‍कार, पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

 

दिल्‍ली की बात करें तो राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस घटकर 138 हो गए हैं जिसके बाद दिल्‍ली में कुल एक्टिव केसों की संख्‍या 1486 हो गई है। वहीं दिल्‍ली में 349 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद दिल्‍ली में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्‍या 1878828 हो गई है।

 

हरियाणा में भी 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस घटकर 61 हो गए हैं जिसके बाद हरियाणा में कुल एक्टिव केसों की संख्‍या 1044 हो गई है। वहीं हरियाणा में 235 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद हरियाणा में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्‍या 990915 हो गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *