देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2,98,23,546 हो गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 60,753 नए कोविड मामले सामने आने के साथ, भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,98,23,546 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 7,60,019 है, जो 74 दिनों में सबसे कम है।

मरने वालों की संख्या 1,647 के साथ अब 3,85,137 हो गई और सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 2.55 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश की रिकवरी रेट में सुधार हुआ है, जो 96.16 प्रतिशत है।

शुक्रवार को कुल 19,02,009 टेस्‍ट किए गए, जिससे देश में COVID-19 का पता लगाने के लिए अब तक किए गए कुल टेस्‍ट 38,92,07,637 हो गए।

डेली पॉजिटिविटी रेट 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यह लगातार 12 दिनों के लिए पांच फीसदी से कम रहा है, मंत्रालय ने कहा कि वीकली पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.58 प्रतिशत हो गई है।

लगातार 37वें दिन स्वस्थ होने वालों की संख्या डेली मामलों से ज्‍यादा हो गई और इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 2,86,78,390 हो गई है। आंकड़ों में कहा गया है कि मामले की मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है।

नेशनल वेक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक कुल मिलाकर 27,23,88,783 COVID-19 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *