Indian Cricket: अगर हर्षित 20-25 रन का योगदान दे सकते हैं तो आठवां नंबर उनके लिए अच्छा हो सकता है

Indian Cricket

Indian Cricket: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर हर्षित राणा बल्ले से 20 से 25 रन का योगदान कर सकते हैं तो वे आठवें नंबर पर गेंदबाजी ऑलराउंडर हो सकते हैं जिसकी भारत को तलाश है। दिल्ली के तेज गेंदबाज राणा ने शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए। Indian Cricket

नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण बाहर थे लेकिन हार्दिक पांड्या की तुलना में उनकी गेंदबाजी में जरूरी तेजी नहीं है और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उनका शामिल होना पहले दो वनडे में नुकसानदायक साबित हुआ था।

Read Also: Karur Stampede: CBI के हाथ में करूर भगदड़ मामले की जांच

राणा ने एडिलेड में दूसरे मैच में 24 रन बनाए थे और इससे भारतीय कप्तान की दिलचस्पी बल्लेबाज के बजाय गेंदबाजी ऑलराउंडर में हो गई है। शुभमन गिल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे लिए आठवें नंबर के स्थान के लिए अगर कोई बल्लेबाज वहां 20-25 रन बना सकता है तो यह बहुत अहम स्थान बन सकता है। हमें भरोसा है कि हर्षित ऐसा कर सकते हैं। ’’ Indian Cricket

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत कम तेज गेंदबाज हैं जो लंबे हैं और जो 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसलिए अगर हम दक्षिण अफ्रीका को देखें तो ऐसी विकेटों पर ऐसे गेंदबाज बहुत अहम हो जाते हैं। ’’ Indian Cricket

गिल ने कहा, ‘‘बीच के ओवरों में हमने देखा कि गेंद विकेट से ज्यादा मूव नहीं करती है। इसलिए अगर आपके पास अच्छी लंबाई और रफ्तार है तो आप मौके बना सकते हैं। और मुझे लगता है कि यही हुआ। ’’ Indian Cricket

Read Also: Delhi Politics: AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरव भारद्वाज ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

भारतीय कप्तान ने दबाव बनाने का श्रेय स्पिनरों को दिया और इसके बाद राणा ने विकेट झटके। ऐसा बहुत ही कम होता है कि वनडे में गिल ने बिना अर्धशतक जड़े श्रृंखला खत्म की हो लेकिन कप्तान ने कहा कि वह अपनी फॉर्म को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। Indian Cricket

उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैच में मैं लेग साइड में आउट हो गया था। इसलिए, मैं अपनी बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। कभी-कभी ऐसा होता है। निश्चित रूप से आप हर मैच में टीम के लिए अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं। ’’ Indian Cricket

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *