आसियान को दक्षिण चीन सागर में चीन का दृढ़तापूर्वक मुकाबला करना चाहिए- अमेरिकी रक्षा मंत्री

International Relations, #ASEAN, #SouthChinaSea, #China, #USDefenseSecretary, #Geopolitics, #RegionalSecurity, #InternationalRelations, #MaritimeDisputes, #Diplomacy, #SecurityCooperation,

 International Relations: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से अपील की है कि वे दक्षिण चीन सागर में चीन की “अस्थिर करने वाली” बढ़ती गतिविधियों का दृढ़तापूर्वक मुकाबला करने के लिए तैयार रहें और अपनी समुद्री सेनाओं को मजबूत बनाएं। हेगसेथ ने हालांकि इसके कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर चीन के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिका-चीन संबंध “कभी इतने अच्छे नहीं रहे” और दोनों पक्षों ने सीधे तौर पर सैन्य संपर्क स्थापित करने पर सहमति जताई है। International Relations

Read also- जयपुर में दर्दनाक हादसा, निजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदी 9 वर्षीय छात्रा, मौत से मचा हड़कंप

मलेशिया में दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) के अपने समकक्षों के साथ हुई बैठक में हेगसेथ ने विवादित जल क्षेत्रों में चीन की आक्रामकता को लेकर अमेरिका की चिंताओं को दोहराया और जहाजों को टक्कर मारने जैसी घटनाओं का हवाला दिया।उन्होंने चेतावनी दी कि चीन का उकसाने वाला व्यवहार उसके पड़ोसियों की संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल सकता है। International Relations

हेगसेथ ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में चीन के व्यापक क्षेत्रीय एवं समुद्री दावे शांतिपूर्ण तरीके से विवादों को सुलझाने के वादों के विपरीत हैं। हम शांति चाहते हैं। संघर्ष नहीं चाहते लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि चीन आप पर या किसी और पर प्रभुत्व जमाने की कोशिश न करे।दक्षिण चीन सागर एशिया के सबसे अस्थिर विवादित क्षेत्रों में से एक बना हुआ है। चीन लगभग पूरे क्षेत्र पर दावा करता है, जबकि आसियान के सदस्य फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया और ब्रुनेई भी तटीय क्षेत्रों पर अपना दावा जताते हैं।

अमेरिका के प्रमुख सहयोगी फिलीपीन के जहाजों का चीन के समुद्री बेड़े के साथ अक्सर टकराव होता रहा है। हालांकि रविवार तड़के हेगसेथ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने शनिवार को चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से फिर बात की।उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने किसी भी समस्या पर चर्चा करने के लिए सैन्य संचार चैनल स्थापित करने पर सहमति जताई है। हेगसेथ ने यह भी कहा कि दोनों महान और शक्तिशाली देशों के लिए शांति एवं स्थिरता का मार्ग सबसे अच्छा है। International Relations International Relations

Read also- Natural Drink for Health: खाली पेट हल्दी और शहद का पानी पीने से होंगे ये कमाल के फायदे

रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और दोनों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे।ट्रंप की इस सप्ताह दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से हुई मुलाकात ने “अमेरिका और चीन के लिए स्थायी शांति का माहौल तैयार किया है।हेगसेथ को रविवार को मलेशिया से वियतनाम की राजधानी हनोई जाना है। International Relations

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *