International Yoga Day: योग दिवस पर बाबा रामदेव ने हरिद्वार में किया योग

International Yoga Day: Baba Ramdev did yoga in Haridwar on Yoga Day, yoga day, yoga day 2024, international yoga day,narendra modi, narendra modi speech, yoga day 2024,baba ramdev performs yoga,uttarakhand cm dhami performs yoga,yoga in haridwar,10th international yoga day,patanjali peeth, Yoga Day, PM Modi, Yoga Asanas, Yoga Day Video, Yoga Day News, 21 June, #yoga, #InternationalYogaDay, #NarendraModi, #ramdevbaba, #YogiAdityanath, #yogguru, #haridwar, #CMDhami, #health, #healthylifestyle-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

International Yoga Day: योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार यानी आज 21 जून की सुबह हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read Also: यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की FIR

बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर दिसंबर 2014 में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आया था और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था। 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में एक जन आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है।

Read Also: International Yoga Day: फुल एक्शन में CM योगी, योग दिवस के मौके पर लखनऊ में किया योगसन

दरअसल, पिछले साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक समारोह का नेतृत्व मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में किया था, जबकि राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व मध्य प्रदेश के जबलपुर में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘अंतरिक्ष के लिए योग’ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से, ये अनूठी पहल आयोजित की जा रही है, जिसमें इसरो के सभी वैज्ञानिक/अधिकारी इस दिन सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का प्रदर्शन करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *