तमिलनाडु में जहरीली शराब का कहर!शराब पीने से 38 लोगों की दर्दनाक मौत

Tamil Nadu Liquor Tragedy

Tamil Nadu Liquor Tragedy :जहरीली शराब से माता-पिता को खोने वाले तीन बच्चों ने गुरुवार को तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में उनका अंतिम संस्कार किया।तमिलनाडु के उत्तरी भाग में कल्लाकुरिची जिले में 38 लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है और 120 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।सरकार ने कहा कि मामले में 49 साल के कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से जब्त लगभग 200 लीटर अवैध शराब की जांच में उसमें मेथनॉल मिला है।

Read Also: सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी की लापरवाही, सख्ती में प्रशासन…जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मामले की जांच सीबी-सीआईडी ​​को सौंप दी है।राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को 50,000 रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।मामले की जांच के लिए रिटायर न्यायाधीश पी. गोकुल दास की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी को तीन महीने में अपनी सिफारिशें सौंपने को कहा गया है।कल्लाकुरिची में एक साल पहले भी जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हुई थी।

Read Also: मुस्लिम महिला ने सुनाई आपबीती….CM योगी ने कहा ये तुम्हारी नहीं हमारी समस्या है…

तमिलनाडु के शराब कांड में गुरुवार को कर्णावुर में उस संदिग्ध घर की पहचान की गई है, जहां से जहरीली शराब बांटे जाने की आशंका है।इस शराब कांड में कम से कम 38 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 100 लोगों का इलाज चल रहा हैसरकार ने कहा कि मामले में 49 साल के कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से जब्त लगभग 200 लीटर अवैध शराब की जांच में उसमें मेथनॉल मिला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *