IPL 2020- RCB को प्लेऑफ में पहुंचने का करना होगा इंतजार, चेन्नई को मिली जीत

दुबई– आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 146 रन का टारगेट दिया था। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। रितुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपना पहला अर्द्धशतक लगाते हुए नाबाद 65 रन बनाए।


बता दें कि पहली बार प्लेऑफ की रेस से बाहर होती दिख रही धोनी की टीम लगातार तीन मैच हारने के बाद जीती है। इस जीत से 8 पॉइंट्स के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, बेंगलुरु को प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। एक जीत उसे टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचा देगी।

अगर आज के मैच की बात करें तो चेन्नई के लिए गायकवाड़ के अलावा अंबाती रायडू ने 39 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के लिए क्रिस मॉरिस और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले बेंगलुरू ने कप्तान कोहली के अर्द्धशतक की बदौलत 145 रन बनाए थे। आखिरी के तीन ओवरों में चेन्नई के सैम करन और दीपक चहर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी 150 के अंदर ही सीमित रहे गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *