IPL 2024: पृथ्वी शॉ पर रिकी पोंटिंग की पैनी नजर, नेट प्रैक्टिस के दौरान दी सलाह

IPL 2024: Ricky Ponting keeps a close eye on Prithvi Shaw, gives advice during net practice

IPL 2024: आईपीएल (IPL) टीम दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग को मौजूदा सीजन में आउट ऑफ फॉर्म दिख रहे ओपनर पृथ्वी शॉ की चिंता सता रही है। तभी वे गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले से पहले टीम के नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान शॉ की बल्लेबाजी को बारीकी से जांचते दिखे।

Read Also: Political News: मेरा मिशन देश की 90 फीसदी आबादी को इंसाफ दिलाना है- राहुल गांधी

आईपीएल 2024 में मैदान पर असर छोड़ने में अब तक नाकाम रहे पृथ्वी शॉ नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंद को हिट करने में तेज दिखाई दिए पृथ्वी शॉ पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ थोड़ा रंग में दिख रहे थे। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के एक ओवर में लगातार तीन चौके जड़कर इसका अहसास कराया लेकिन वे जल्द ही सुंदर का शिकार बने। कोच पोंटिंग ने नेट प्रैक्टिस के दौरान पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी को बड़े ध्यान से देखा और फिर उन्हें कई पहलुओं पर सलाह भी दी। प्रैक्टिस के दौरान वे शॉ से लगातार बातचीत भी करते दिखे।

Read Also: PM Modi in CDRI: दुनिया तभी बेहतर हो सकती है, जब हर देश लचीला रुख अपनाए- PM Modi

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग ने शॉ से थ्रू द लाइन खेलने की सलाह दी। शॉ सीधी गेंदों पर हवाई शॉट लगा रहे थे जबकि ऐसी गेंदों को कम जोखिम उठाते हुए आसानी से गैप में खेला जा सकता था। पोंटिंग उन्हें सीधे बल्ले से शॉट खेलने की सलाह भी देते दिखे। प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी का काफी हद तक दारोमदार पृथ्वी शॉ के कंधों पर रहेगा। टीम उम्मीद लगाए है कि पृथ्वी एक बार फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ किए अपने बेहतरीन प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब रहेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *