IPL 2024: केकेआर के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे शिखर धवन

IPL 2024: Shikhar Dhawan will not play in the match against KKR, IPL 2024 news in hindi

IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024 ) टीम पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि टीम को उम्मीद है कि शिखर एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में वापसी कर लेंगे।

Read Also: Uttar Pradesh: कांग्रेस के घोषणापत्र की बातें देश और लोगों के लिए खतरनाक संकेत हैं- योगी आदित्यनाथ

शिखर धवन ने अपना अंतिम मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नौ अप्रैल को खेला था। तब से सैम करन कप्तानी की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। पंजाब किंग्स की टीम बैटिंग यूनिट के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। वो आठ मैच में चार अंकों के साथ टेबल में नौवें नंबर पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा मौजूदा आईपीएल सीजन में फ्लॉप साबित हुए हैं।

एक टीम के तौर पर पंजाब किंग्स लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम दिखी। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा जैसे जैसे बल्लेबाजों ने टीम को अपने दम पर पटरी पर लाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। नतीजा ये कि हर साल की तरह इस बार भी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, रिली रोसो और जॉनी बेयरस्टो जैसे स्टार खिलाड़ियों की नाकामी भी थमती नहीं दिख रही। पंजाब किंग्स के लिए पॉजिटिव बात सिर्फ आशुतोष और शशांक की अनकैप्ड जोड़ी की बेहतरीन पावरहिटिंग रही जिन्होंने टीम को कई बार मुश्किल हालात से उबारा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *