मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्यों कहा हम महिलाओं को लखपति बनाएंगे ? जानें

Rahul Gandhi in Bhind

Rahul Gandhi in Bhind: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के भिंड में मंगलवार को चुनावी रैली को संबोधित किया।राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि ‘महालक्ष्मी योजना’ के तहत देशभर की गरीब महिलाओं को लखपति बनाएंगे।

Read also-पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरिंदर सिंह ढिल्लों कांग्रेस में हुए शामिल, कहा- ‘राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित’

राहुल गांधी मीडिया पर टिप्पणी करते हुए बोलते है कि आप ताली बजा रहे हो मीडिया नहीं दिखायेगी। हमने मनरेगा किया मीडिया का हर पत्रकार कहता है देखो गरीबों की आदत बिगाड़ रहे हैं मजदूरी के लिए पैसा दे रहे है और कहते है गरीबों की आदत बिगाड़ रहे हैं, अडाणी को बिना मजदूरी बिना कुछ लाखों करोड़ो रूपये देते हैं, तो कहते है देखो देखो देखो विकास हो रहा है गरीबों को पैसा दो तो आदत बिगाड़ रहे हो और अरबपतियों को पैसा दो तो देखो विकास हो रहा है।
तो हमने मन बना लिया है दस रुपये उनको मिलेंगे तो दस रूपये आपको मिलेंगे। लाख रूपये उनको मिलेंगे तो लाख रूपये आपको मिलेंगे। करोड़ रूपये उनको मिलेंगे तो करोड़ रूपये आपको मिलेंगे। हजार करोड़ रूपये उनको मिलेंगे तो हजार करोड़ रूपये आपको मिलेंगे। जितना उन्होंने दस साल में उनको दिया ना हम आपको देने जा रहे है। तो ये हो गया पहला कदम महालक्ष्मी योजना करोड़ो महिलाओं को ‘लखपति’ बनाने वाली योजना।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *