Israel Gaza War: गाजा सिटी पर हमले की तैयारी, 40,000 इजराइली रिजर्व सैनिकों की तैनाती शुरू

Israel Gaza War:

Israel Gaza War: इजराइल ने गाजा सिटी पर संभावित बड़े सैन्य हमले की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत लगभग 40,000 रिज़र्व सैनिकों ने ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करना शुरू कर दिया है। गाज़ा सिटी फिलिस्तीनी इलाकों का सबसे बड़ा शहरी केंद्र है। इजराइली सेना प्रमुख एयाल ज़मीर ने सैनिकों से कहा है कि उनका मिशन है कि वे “पहले से जारी हमलों को और तेज करें।Israel Gaza War

Read also-Sonakshi Sinha : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बिना मंजूरी के उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले ब्रांडों को फटकार लगाई

ये कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय इजराइल पर युद्ध रोकने का दबाव बना रहा है। इस युद्ध को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है।गाज़ा की सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार को 85 से ज्यादा लोग मारे गए। Israel Gaza War

Read also- Crime News: छत्तीसगढ़ में SUV ने बरपाया कहर, शोभायात्रा में तीन लोगों को कुचला

पूरे गाज़ा में हालात बेहद खराब हैं और भूखमरी की स्थिति बन चुकी है।संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अभी भी करीब 10 लाख नागरिक गाज़ा सिटी और उसके आसपास फंसे हुए हैं।तेल अवीव में “सोल्जर्स फॉर द हॉस्टेजेस” नाम के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जब तक हमास के कब्जे में बंधक बनाए गए इज़राइली नागरिकों को रिहा कराने का समझौता नहीं होता, तब तक सैनिक सेवा से इनकार करें।Israel Gaza War

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *