Jamaica: PM मोदी ने जमैका प्रधानमंत्री को तीसरी बार चुनाव जीतने पर दी बधाई

Jamaica:

Jamaica: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमैका के अपने समकक्ष एंड्रयू होलनेस को लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत के लिए शुक्रवार को बधाई दी।पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत और जमैका के बीच मित्रता के रिश्तों को और गहरा करने की आशा रखते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, “डॉ. एंड्रयू होलनेस को लगातार तीसरी बार जमैका पार्टी को जीत दिलाने के लिए हार्दिक बधाई।Jamaica

Read also- BJP: प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का करेंगे दौरा, बाढ़ से कई राज्य हुए प्रभावित

भारत और जमैका के बीच मित्रता के रिश्तों को और गहरा करने तथा हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने को उत्सुक हूं।”जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कड़े मुकाबले के बाद तीसरी बार चुनाव में जीत हासिल की।Jamaica

Read also-  Rajasthan: जयपुर में जर्जर मकान ढहने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, पांच घायल

तीसरी बार चुनाव में जीत हासिल की- भ्रष्टाचार, असमानता और आर्थिक समस्याओं से त्रस्त जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने गुरुवार तड़के एक कड़े मुकाबले के बाद तीसरी बार चुनाव में जीत हासिल की।प्रारंभिक परिणामों से पता चला है कि होलनेस की जमैका लेबर पार्टी ने कम से कम 34 सीट जीती हैं, जबकि मार्क गोल्डिंग की विपक्षी पीपुल्स नेशनल पार्टी ने कम से कम 29 सीट पर जीत हासिल की है।गोल्डिंग ने एक संक्षिप्त भाषण में चुनावी हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह नतीजों से निराश हैं।Jamaica

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *