Jammu & Kashmir Polls: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया और कहा कि आठ अक्टूबर को मतगणना के अंत में आने वाले आंकड़े ही मायने रखेंगे।
Read Also: Haryana Assembly Elections: सुबह 11 बजे तक हुई 22 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
अब्दुल्ला ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा,मैं आश्चर्यचकित हूं कि चैनल एग्जिट पोल से परेशान हो रहे हैं, खासकर हाल के आम चुनावों की असफलता के बाद। मैं चैनलों, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि पर सभी शोर को अनदेखा कर रहा हूं क्योंकि मायने रखने वाले आंकड़े आठ अक्टूबर को सामने आएंगे बाकी सब सिर्फ टाइम पास है।”
Read Also: खराब नींद से बढ़ से सुसाइड अटैम्प्ट के मामले, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा!
विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में नेशनल कांफ्रेंस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए दिखाया गया है और उसके बाद बीजेपी को।नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करते दिखाया गया है।जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
