केरल में प्याज की आड़ में विस्फोटक! ट्रक से 10,500 जिलेटिन छड़ें बरामद

Crime News: Explosives disguised as onions in Kerala! 10,500 gelatin sticks recovered from truck

Crime News: केरल में मलप्पुरम के समीप चेम्माड में शनिवार यानी आज 7 फरवरी को प्याज से लदे एक ट्रक से जिलेटिन की 10,500 से अधिक छड़ें और डेटोनेटर जब्त किए गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने ट्रक की मालकिन को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, ईंट के भट्ठे के पास खड़े इस ट्रक से लगभग 245 बक्से बरामद किए गए जिनमें जिलेटिन की 10,500 से अधिक छड़ें, डेटोनेटर और तार रखे थे। तिरुरंगडी थाने के अधिकारियों ने बताया कि प्याज से लदा ये ट्रक शुक्रवार 6 फरवरी की देर रात ईंट के भट्ठे पर पहुंचा था।

एक गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ट्रक से सामान उतार रहे लोग भाग गए। शनिवार यानी आज सुबह पुलिस ने सामान उतारा और प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए डिब्बों से डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें और तार बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मात्रा निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला पत्थर की एक खदान भी चलाती है और संदेह है कि विस्फोटक और जिलेटिन की छड़ें अवैध खनन गतिविधियों में उपयोग के लिए लाई गई थीं। Crime News

Read Also: चिदंबरम स्टेडियम नई आउटफील्ड, ड्रेनेज प्रणाली के साथ टी20 विश्व कप का स्वागत करने के लिए तैयार

एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक केरल के बाहर से लाए गए थे और उनके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने चार फरवरी को पलक्कड़ के कदमकोड में एक वाहन में लदे तरबूजों के बीच छिपाकर रखी गईं जिलेटिन की 18,000 छड़ें और 4,200 डेटोनेटर जब्त किए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *