डोडा नगर निगम ने शुरू किया सफाई अभियान, स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

Jammu Kashmir: Doda Municipal Corporation started cleanliness campaign, local people welcomed,

Jammu Kashmir: डोडा नगर निगम ने जिले के सभी 17 वार्डों में रुकी हुई नालियों को साफ करने के लिए खास अभियान शुरू किया है। यह पहल एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन के सहयोग से शुरू की गई है। स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इलाके में साफ सफाई को लेकर चली आ रही उनकी मांग अब पूरी हो जाएगी। नगर निगम ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की ताकि साफ सफाई के मामले में ये इलाका पूरे संभाग के लिए एक मिसाल बन सके। Jammu Kashmir: 

Read Also: नए साल में अब तक 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन

डोडा नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ऐसे जो हमारे पास नाले हैं ड्रेन हैं जहां पर हमारी मशीनरीज नहीं पहुंच पाती है जो चोक पड़े हुए थे। उनके साफ करने के लिए हमने मुहिम जारी की है। साथ में हमने हमारा एक एनजीओ साथ में आया हुआ है स्विच फॉर चेंज उनके साथ मिल कर हमारी कोशिश रहेगी कि डोडा के हरेक वार्ड में जाकर लोगों को अवेयर भी करेंगे और जो चोक नाले हैं उनको भी साफ करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *