Janakpuri Bike Accident: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। वहीं, दिल्ली सरकार ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।मृतक के परिवार ने डीजेबी की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है और व्यक्ति की मौत में साजिश की आशंका भी जताई है। Janakpuri Bike Accident:
दिल्ली सरकार में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक्शन लेते हुए जूनियर इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर दिल्ली जल बोर्ड के तीनों अधिकारियों को सस्पेंड का आदेश दिया और सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। Janakpuri Bike Accident:
Read Also: Tirupati Laddu: तिरुपति लड्डू विवाद पर आंध्र प्रदेश में गरमाई सियासत, CM नायडू ने विपक्ष पर साधा निशाना
पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना सुबह करीब सात बजे मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने बताया कि शव और मोटरसाइकिल गड्ढे के अंदर मिले।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाशपुरी निवासी कमल के रूप में हुई है जो एक निजी बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शुरूआती जांच से पता चला है कि डीजेबी के निर्माणस्थल पर ये गड्ढा खोदा गया था और वहां अवरोधक लगाए गए थे।Janakpuri Bike Accident:
Read Also: Meghalaya Mine Blast: मेघालय खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, रेस्क्यू जारी
कमल के परिवार के मुताबिक, वे गुरूवार देर रात को रोहिणी स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रहा था और लगातार उनके संपर्क में था। हालांकि, जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की और जनकपुरी, सागरपुर, विकास पुरी एवं रोहिणी समेत कई थानों का दौरा किया।परिवार ने बताया कि उन्होंने पूरी रात कमल की तलाश की लेकिन उन्हें सुबह करीब साढ़े सात बजे गड्ढे में उसका शव मिलने की सूचना मिली।कमल के परिजनों ने डीजेबी की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है और ये आशंका भी जताई है कि हो सकता है कि कमल की हत्या करके उसके शव को गड्ढे में फेंक दिया गया हो।Janakpuri Bike Accident:
