Tirupati Laddu: तिरुपति लड्डू विवाद पर आंध्र प्रदेश में गरमाई सियासत, CM नायडू ने विपक्ष पर साधा निशाना

Tirupati Laddu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया किया कि वाईएसआरसीपी शासन के दौरान तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को ‘तिरुपति लड्डू’ बनाने के लिए आपूर्ति किए गए घी में शौचालय साफ करने में इस्तेमाल होने वाली रासायनिक सामग्री की मिलावट थी। Tirupati Laddu:

Read Also: Meghalaya Mine Blast: मेघालय खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, रेस्क्यू जारी

कुरनूल जिले के कलुगोटला गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने मिलावटी प्रसाद के माध्यम से भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया था।उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी शासन के दौरान श्रीशैलमर को आपूर्ति किए गए घी में भी मिलावट की गई थी।Tirupati Laddu:

Read Also: Bollywood: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर देशभर में मचा सियासी बवाल, ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की

येम्मिगनूर निर्वाचन क्षेत्र में पट्टादार पासबुक (भूमि दस्तावेज) वितरण कार्यक्रम के इतर नायडू ने दावा किया, ‘‘वाईएसआरसीपी की पिछली सरकार के दौरान शौचालय साफ करने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से बने घी का इस्तेमाल लड्डूओं को बनाने में किया गया।’’नायडू ने कहा कि रसायनों से युक्त मिलावटी घी का इस्तेमाल पांच साल तक लड्डू बनाने में किया गया।Tirupati Laddu:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *