Janjgir Champa: जांजगीर चांपा में बेरहम पिता ने 1 बेटी को लात घूसों से पीट- पीट कर मार डाला

Janjgir Champa: In Janjgir Champa, a ruthless father beat his daughter to death with kicks and punches

Janjgir Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां 2 बहनों में खिलौने को लेकर झगड़ा होने पर  बेरहम पिता ने एक बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। मारपीट से एक बेटी की हालत नाजुक है। घायल बच्ची को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र के मिशन फाटक भोजपुर का है।

Read Also: Deepender Hooda: चुनाव की घोषणा का पुंडरी में दिखा असर, दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा में हुई 3 गुना भीड़

मिली जानकारी अनुसार मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डिशान अली गाड़ी मैकेनिक का काम करता है। वह अपनी 2 बेटी अलीशा (8 वर्ष) और अलीना (9 वर्ष) के साथ रहता था। शनिवार की दोपहर में दोनों बहनों में खिलौने को लेकर झगड़ा हो रहे थे। जिससे पिता गुस्से में आकर अपनी दोनों बेटियों को बेरहमी से पीटने लगा हाथ मुक्के और बेल्ट की पिटाई से दोनों के शरीर में चोट के निशान पड़ गए। जिसके बाद वह चला गया आस पास के पड़ोसियों को पता चला की दोनों बहनों की हालत गंभीर है जिन्हे देर शाम बीडीएम अस्पताल लेकर उपचार के लिए पहुंचे। जिसमे डॉक्टर ने जांच के बाद छोटी बेटी अलीशा परवीन को मृत घोषित कर दिया, वही बड़ी बेटी अलीना परवीन गंभीर रूप से जख्मी है जिसका उपचार जारी है।

Read Also: Jaipur: जयपुर के 2 अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Email में लिखा- तुम सभी मौत के लायक हो

बता दें कि घटना की जानकारी मिलने पर चांपा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि पिता सलमान उर्फ डीशान अली को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि सलमान उर्फ डीशान अली जोक सनकी किस्म का आदमी है वह अपनी पत्नी के साथ रोजाना लड़ाई झगड़ा किया करता था जिससे तंग आकर वह घर छोड़ कर दूसरे जगह रहने लगी और दोनों बेटी पिता ने अपने पास रख लिया था। मां अपनी दोनों बेटियों से बीच बीच में मिलने आया करती थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *