Income Tax रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर की गई 10 जनवरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। पहले आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2020 था।

लेकिन, अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2020 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2021 है।

सरकार ने कहा कि कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाकर 15 फरवरी, 2021 की गई है।

आयकर विभाग ने एकदम अंतिम समय का इंतजार किए बिना रिटर्न दाखिल करने के लिए कहा है, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।

बिना विलंब शुल्क के वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अंतिम तिथि तक 5.65 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। पिछले साल आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख को 31 अगस्त, 2019 तक बढ़ाया गया था।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया कि आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 29 दिसंबर तक 4.54 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *