देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का आज सुबह निधन हो गया। जसवंत सिंह साल 2000 से 2001 के बीच देश के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। जसवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। पीएम ने कहा कि अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।

 

पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में बीजेपी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।

 

जसवंत सिंह के शुरूआती जीवन की बात करें तो उनका जन्‍म 3 जनवरी 1938 को राजस्‍थान के बाढ़मेर के जसोल में हुआ था। 1960 के दशक में उन्‍होंने भारतीय सेना में नौकरी की थी और बाद में बीजेपी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कई काम किये थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *