रांची में गिरी सरकारी स्कूल की छत… 1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल

Jharkhand: A government school collapses in Ranchi

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार यानी की आज 18 जुलाई को ये जानकारी दी।  Jharkhand

Read Also: बीदर में संपत्ति विवाद में हुए झगड़े में 1 की मौत, 7 लोग घायल

अधिकारी ने बताया कि पिस्का मोड़ इलाके के तंगरा टोली में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे तीन लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमारी एक टीम बचाव अभियान के लिए वहां पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सूरज बैथा (65) के रूप में हुई है जो हादसे के समय स्कूल के बरामदे में सो रहे थे।  Jharkhand

Read Also: 43 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा, अपनी अदाकारी से बनाया खास पहचान

Jharkhand- अधिकारी ने कहा कि वे रातू के निवासी थे और स्कूल की रखवाली करते थे। पुलिस ने पहले कहा था कि एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है, लेकिन बाद में पुष्टि की गई कि तीन लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान मनीष तिर्की, प्रीतम तिर्की और मोटू ओरांव के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्राथमिक बताया जा रहा है और घटना के समय वे बंद था।

उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। स्थानीय निवासी ने बताया कि बच्चों की कम उपस्थिति के कारण स्कूल बंद था। झारखंड में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में एक जून से 16 जुलाई के बीच 71 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *