दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News, Delhi School, Students, Parents, Search, Bomb Threat, Police, Fire Department

Delhi News: दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को शुक्रवार यानी की आज 18 जुलाई की सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल पैदा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और अलग-अलग त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारियों ने तलाश और निकासी अभियान शुरू कर दिया है।

इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। इनके साथ बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी हैं। Delh i News: of

दिल्ली के किन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अब तक दक्षिण दिल्ली के समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, पीतमपुरा में मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल और गुरु नानक स्कूल, द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल और द्वारका इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल और रोहिणी के छह स्कूलों सेक्टर 3 के एमआरजी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 24 के सॉवरेन पब्लिक स्कूल और हेरिटेज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 के आईएनटी पब्लिक स्कूल और सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। Delhi News: 

Read Also: रांची में गिरी सरकारी स्कूल की छत… 1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल

AAP का BJP पर निशाना

Delhi News:  दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, आज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है! सोचिए बच्चे, अभिभावक और शिक्षक किस स्थिति से गुजर रहे होंगे। आतिशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि दिल्ली में शासन के सभी चार इंजनों पर बीजेपी का कंट्रोल है फिर भी वे हमारे बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है! ये हैरान करने वाला है। कई सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जांच के लिए 10 जगहों पर मॉक ड्रिल की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *