Jharkhand Protest: झारखंड में कई दिनों से छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे है। राज्य सरकार और छात्रों के बीच रविवार को हुई छठे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। फिलहाल छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी छात्रों जेपीएससी का जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ आंदोलन का आज 17वां दिन है।
प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया
झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह राज्य विधानसभा की ओर मार्च निकालना शुरू किया।इस मुद्दे पर नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस में बैठकर इस मार्च में शामिल हुए।Jharkhand Protest:
भूख हड़ताल पर बैठे महतो का 10.5 किलोग्राम वजन घट गया है। इस दौरान वह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लिए हुए नजर आए।तिरंगा और मांगों से संबंधित तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने अपने आंदोलन के 17वें दिन भी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।Jharkhand Protest:
Read Also-Middle East Conflict: यमन में हूथी हमलों में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, सऊदी रिफाइनरी को बनाया निशाना
तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा
आपको बता दें कि झारखंड सरकार के साथ छात्रों के तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही है।जिसके कारण छात्र विधानसभा के बाहर एकत्रित होकर बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे है। छात्र सरकार से परीक्षा में होने वाली अनियमितता को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।विधानसभा के बाहर छात्रों के प्रदर्शन के देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।रांची जिला प्रसासन ने विधानसभा परिसर के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी है।
JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीनों सदस्यों ने आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच रविवार को इस्तीफा दे दिया।लोक भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।Jharkhand Protest:
सीआईडी ने तीनों सदस्यों को प्रश्नपत्र लीक समेत अन्य अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया था। इसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया।Jharkhand Protest:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
