J&K: श्रीनगर में बीती रात रही सबसे ठंडी, -5.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत कई इलाकों में सोमवार की रात सबसे ठंडी रही। बीती रात का तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि ठंड बढ़ने के साथ उनकी परेशानियां भी बढ़ रही हैं।

Read Also: बिहार CM नीतीश की ‘महिला संवाद यात्रा’ पर लालू यादव की विवादित टिप्पणी, बोले- ‘आंख सेंकेंगे और कुछ नहीं’

आपको बता दें, कश्मीर घाटी में शीतलहर चलने से ठिठुरन अब बहुत ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि घाटी में पारा जीरो से कई डिग्री नीचे तक गिर गया है, श्रीनगर में बीते सोमवार की रात -5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

श्रीनगर के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठने के साथ ही मोटे ऊनी कपड़े पहने दिखाई दिए। वहीं कुछ लोग ठंड से बचने के लिए चाय और गर्म पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं कुछ जगह तो टंकियों में आने वाला पानी भी जम गया है। ठंड बढ़ने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also: विपक्ष ने संसद के बाहर मोदी-अडानी की तस्वीर छपे काले बैग लेकर किया प्रदर्शन

सर्दी ने अब अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिसका असर अब साफ देखा जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक कश्मीर में पारा और नीचे गिरने का अनुमान जताया है साथ ही ऊंचाई वाले इलाके में भारी बर्फबारी की भी संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *