UK: डेलावेयर सीनेटरों ने पहली बार बैसाखी मनाने के लिए बनाई भांगड़ा टीम

UK: Delaware senators form Bhangra team for the first time to celebrate Vaisakhi, UK news in hindi

UK: राष्ट्रपति जो बिडेन के गृह राज्य डेलावेयर के सात सीनियर सीनेटरों का ग्रुप एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए रविवार 14 अप्रैल को वैसाखी पर शहर में सिख समुदाय के साथ शामिल हुआ और पारंपरिक ड्रेस में भांगड़ा डांस किया। सभी पारंपरिक पंजाबी ड्रेस पहने हुए थे। उनकी डांस परफॉर्मेंस ने भांगड़े से सिख दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टीम में डेलावेयर सीनेट के मेजॉरिटी लीडरा सीनेटर ब्रायन टाउनसेंड, सीनेट मेजॉरिटी व्हिप सीनेटर एलिजाबेथ लॉकमैन, सीनेटर स्टेफ़नी हैनसेन, सीनेटर लॉरा स्टर्जन और राज्य के प्रतिनिधि पॉल बॉमबैक, शेरी डोर्सी वॉकर और सोफी फिलिप्स शामिल थे।

Read Also: Bihar News: लिच्छवी एक्सप्रेस से टकराया ट्रैक्टर, बड़ा हादसा होने से बचा..

टाउनसेंड ने कहा कि उन्होंने अपने भांगड़ा कोच, भारतीय अमेरिकी विश्वास सिंह सोढ़ी के साथ दो महीने तक, लगभग 30 घंटे प्रैक्टिस की है। उनका कहना था कि हमने लगभग दो महीने तक प्रैक्टिस की है, लगभग 30 घंटे या शायद थोड़ा अधिक। हम आठ लोग हैं। हमने जितना संभव हो सके एक साथ प्रैक्टिस करने की कोशिश की और हमें विश्वास सिंह के रूप में एक अच्चे कोच मिले। उनके लिए पंजाबी ड्रेस विशेष रूप से भारत में सिली गई और वहां भेजी गई थी। टाउनसेंड ने अपने प्रदर्शन के बाद पीटीआई वीडियो से कहा, “हम यहां आकर और इस आयोजन में हिस्सा लेकर, डेलावेयर और पूरे देश में भारतीय समुदाय का समर्थन करके बहुत खुश हैं। सुंदर डांस, अच्छा समुदाय, सुंदर पोशाक, सुंदर रंग और हम बहुत खुश हैं कि हममें से कोई भी नहीं गिरा।

Read Also: Weather Update: आंधी-तूफान के साथ हो सकती है तेज बारिश, येलो अलर्ट जारी

डेलावेयर असेंबली स्पीकर वैलेरी लॉन्गहर्स्ट ने न्यू कैसल में सिख सेंटर ऑफ डेलावेयर में अपने पहले भांगड़ा प्रदर्शन के साथ इतिहास रचने के लिए अपने सीनेटर साथियों को बधाई दी। सीनेटर ब्रायन टाउनसेंड ने कहा कि हमने लगभग दो महीने तक प्रैक्टिस की है, लगभग 30 घंटे या शायद थोड़ा अधिक। हम आठ लोग हैं। हमने जितना संभव हो सके एक साथ प्रैक्टिस करने की कोशिश की और हमें विश्वास सिंह के रूप में एक अच्चे कोच मिले। हम यहां आकर और इस आयोजन में हिस्सा लेकर, डेलावेयर और पूरे देश में भारतीय समुदाय का समर्थन करके बहुत खुश हैं। सुंदर डांस, अच्छा समुदाय, सुंदर पोशाक, सुंदर रंग और हम बहुत खुश हैं कि हममें से कोई भी नहीं गिरा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *