Karnal: हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, गांव में शोक की लहर

Karnal:
Karnal: अमेरिका में युवक की गोली मारकर हत्या, युवक का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव रो पड़ा, 7 महीने के संघर्ष के बाद पहुंचा था विदेश, पूरे गांव में शोक की लहर, युवक का किया अंतिम संस्कार, अमेरिका के जॉर्जिया में गोली मारकर हत्या किए गए करनाल जिले के युवक चेतक शर्मा,उर्फ लाखा का शव उसके गांव पहुंचा।Karnal: 
लंबे प्रयास, प्रशासन से गुहार लगाने के बाद आज घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के बाद गांव के श्मशान घाट में उसका दाह संस्कार कर दिया गया। करनाल के समौरा गांव के चेतक शर्मा उर्फ लाखा वर्ष 2023 में घर से निकला था। वह 2024 में करीब 7 महीने का कठिन सफर तय कर अमेरिका पहुंचा।Karnal: 
इस दौरान उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमेरिका पहुंचने के बाद भी उसे तुरंत काम नहीं मिला, लेकिन लगातार प्रयास के बाद जॉर्जिया में गुजरात के एक स्टोर संचालक के यहां उसे स्टोरकीपर की नौकरी मिल गई। वह परिवार की उम्मीदों का सहारा बना हुआ था।60 लाख रुपए खर्च कर भेजा था विदेश, 27 मार्च की रात करीब 3 बजे उन्हें कॉल आई, जो चेतक के रूममेट ने की थी। रूममेट उनका पड़ोसी भी है। उसने बताया कि चेतक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना किसने और क्यों की, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।Karnal: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *