Karnataka: हुबली में महिला की चाकू मारकर हत्या, लव प्रपोजल से इंकार का संदेह

Karnataka: Woman stabbed to death in Hubli, suspicion of refusing love proposal, #Crime, #murders, #MurderCase, #karnataka, #hubli,Karnataka, Hubli, crime, murder, totaltv live, total news in hindi

Karnataka: कर्नाटक के हुबली में बुधवार 15 मई को तड़के 21 साल की महिला की उसके घर के अंदर ही उसके जानने वाले ने चाकू मारकर हत्या कर दी। 23 वर्षीय के गिरीश सावंत जिसे लोग विश्वा के नाम से भी जानते हैं उसने अंजलि अम्बिगेरा को उस समय चाकू मार दिया, जब उसने उसके लिए घर का दरवाजा खोला।

Read Also: Weather Update: बदलने वाला है मध्य प्रदेश का मौसम, गरज के साथ हो सकती है बारिश

बता दें दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और पुलिस को संदेह है कि महिला ने पुरुष के लव प्रपोजल को ठुकरा दिया होगा, जिसके बाद वो हिंसक हो गया होगा। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Read Also: Calcium: दूध ही नहीं ये फूड्स भी हैं कैल्शियम से भरपूर…

हुबली-धारवाड़ एसपी गोपाल बयाकोड ने बताया कि आज सुबह वीरपुर ओनी गांव के पास हत्या की जानकारी मिली। अंजलि नाम की लड़की की एक शख्स ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हमने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल जांच कर रहे हैं। वे हुबली के रहने वाले हैं। हमारी टीम जल्द ही आरोपितों को पकड़ लेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *