Kerala Accident: केरल में दर्दनाक हादसा, कार और बस की टक्कर से तीन की मौत

Kerala Accident:

Kerala Accident: पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मोरयूर में एक कार की निजी बस से टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पलक्कड़ निवासी सक्कीना और शियास तथा मलप्पुरम निवासी बासिला के रूप में हुई है। दो अन्य, अफरीदा और इब्राहिम, घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। Kerala Accident:

Read Also- Crime News: मेघालय के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में आगजनी और लूटपाट के बाद तनाव, कर्फ्यू जारी

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग आठ बजे हुई, जब मृतक और घायल व्यक्ति कोझिकोड हवाई अड्डे से लौट रहे थे।मोरयूर पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और पलक्कड़-कोझिकोड के बीच चलने वाली एक निजी बस से टकरा गई।पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से तीन ने दम तोड़ दिया। Kerala Accident: 

Read Also- Parliament: संसद में गरमाई सियासत, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग वाले नोटिस पर विपक्ष ने किए हस्ताक्षर

पुलिस ने आगे बताया कि घायलों की हालत स्थिर है, हालांकि उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि निजी बस से सीसीटीवी की तस्वीरें बरामद ली गई हैं।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। Kerala Accident: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *