कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की Mimi Trailer ने मचाया धमाल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की आने वाली फिल्म मिमी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कृति ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि मिमी सब एक्सपेक्ट करती है सिवाय इस अनएक्सपेक्टेड जर्नी के।

ये मेरी मिमी है आपके लिए। अपनी फैमिली के साथ इस कहानी को जरुर देखिए। यह फिल्म 30 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन और सई तम्हणकर से होती है, जो कार में कहीं जा रहे होते हैं। कृति फिल्म में एक डांसर का रोल निभाती नजर आएंगी।

कृति जिस महल में नाचती हैं, वहीं, एक विदेशी कपल रहने आता है और उन्हें कृति पसंद आ जाती हैं। इसके बाद वो कपल कृति से सेरोगेट मदर बनने के लिए कहता है और इसके बदले मोटी रकम ऑफर की जाती है। पहले तो कृति मना कर देती है, लेकिन बाद में तैयार हो जाती हैं।

Mimi Trailer: Kriti Sanon And Pankaj Tripathi's Movie On Surrogacy Promises To Be A Hilarious Ride (Watch Video)

इसी बीच कहानी में नया मोड़ उस वक्त आता है, जब वो कपल कृति से बच्चा गिराने को कहता है। यहां से कहानी में इमोशनल एंगल देखने को मिलता है।

गौरतलब है कि फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है, जबकि इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के लिये कृति ने अपना वजन 15 किलो तक बढ़ाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

आपको बता दें, कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी ने इससे पहले फिल्म बरेली की बर्फी में साथ काम किया है। फिल्म में पंकज ने कृति के प‍िता का रोल निभाया था।

बरेली की बर्फी में भी बाप-बेटी के किरदार में दोनों की कमेस्ट्री खूब जमी थी। वहीं, अब मिमी में वे क्या कमाल करते हैं, इसका बेसब्री से इंतजार है। देखिए ये मजेदार ट्रेलर-

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *