Lok Sabha Election 2024:केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, 4% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी, अब 50% मिलेगा

PM MODI ON TMC

Lok Sabha Election 2024:लोकसभा चुनाव से केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की।केंद्र सरकार ने 7 मार्च को केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए डीए वृद्धि का ऐलान किया.।अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो गया है. वहीं डीए में वृद्धि 1 जनवरी से लागू मानी जाएगी।केद्र सरकार की इस घोषणा के बाद केंद्र सरकार के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा. डीए और डीआर (डियरनेस रिलीफ जो पेंशनधारकों को मिलती है) बढ़ने से सरकारी खजाने पर 12,868 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा ।

Read also-मजबूत मांग से फरवरी में ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री 13 फीसदी बढ़ी- FADA

उज्ज्वला योजना आगे बढी …
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उसने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है।पिछले साल अक्टूबर में प्रति वर्ष 12 एलपीजी सिलेंडर भराने तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गयी थी. 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी चालू वित्त वर्ष के लिए थी, जो 31 मार्च को समाप्त हो रही है. हालांकि, अब इसे एक और साल और  बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में 2024-25 के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 285 रुपए बढ़ाकर 5,335 प्रति क्विंटल करने का भी फैसला किया गया है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *