Rewari News: दिनदहाड़े बीच बाजार में महिला को सम्मोहित कर लाखों के जेवरात ले उड़े शातिर ठग

Rewari News: सबकुछ लुटाके होश में आये तो क्या किया, जी हाँ अपने जमाने के बहुचर्चित इस गीत की ये पंक्तियां रेवाड़ी की एक महिला प्रिंसिपल पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। मामला रेवाड़ी का है जहां दो शातिर ठग दिनदहाड़े बीच बाजार में एक महिला को सम्मोहित कर लाखों के जेवरात ले उड़े।

महिला को सम्मोहित कर शातिर ठगों ने लगाया लाखों का चूना : Rewari News

हरियाणा के रेवाड़ी में ठगी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां दो शातिर ठग दिनदहाड़े बीच बाज़ार में एक महिला प्रिसिंपल को सम्मोहित कर उसके पहने हुए लाखों के जेवरात उतरवाकर रफूचक्कर हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जगह के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है लेकिन शातिर ठगों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा है। चपत लगाने की ये पूरी घटना रेवाड़ी के सेक्टर-3 मार्केट की है।

Read Also: लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस से टिकट के ऐलान को लेकर श्रुति चौधरी ने दी ये प्रतिक्रिया

जानें क्या है पूरा माजरा ?

पीड़ित महिला गंगा देवी रेवाड़ी के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं, उनकी मानें तो वह सेक्टर-3 मार्केट से कुछ लेने गईं थीं लेकिन उससे पहले ही उसके पास दो युवक आए और खुद को हरिद्वार के रहने वाला बताकर यहाँ के किसी व्यक्ति के घर का पता पूछने लगे और जब इन्होंने इसकी जानकारी न होने की बात कही तो दोनों शातिर ठगों ने इस महिला को उसके घर की बातें बताकर उसे सम्मोहित कर दिया, फिर क्या था इस महिला ने पहनी हुई अपनी सोने की चार चूड़ियां, दो अंगूठियां, ईयर रिंग, मोबाइल फोन और 1200 रुपये की नकदी स्वयं ही उनके हवाले कर दी।

Read Also: Jim Corbett: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में टाइगर सफारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को लगाई फटकार

ठगी का शिकार हुई महिला ने फिर बताया इसके कुछ देर बाद जब यह सचेत अवस्था मे आई तो देखा कि दोनों शातिर ठग उसकी आँखों के सामने से ओझल हो चुके थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। सूचना के बाद पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है लेकिन अभी तक उन शातिर ठगों का पता नहीं चला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *